Class 10 Biology Chapter 5: नियंत्रण एवं समन्वय Top 50 VVI Objective Questions with Solution

class-10-biology-control-and-coordination-objective-questions

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए जीव विज्ञान का पाँचवाँ महत्वपूर्ण अध्याय “नियंत्रण एवं समन्वय (Control and Coordination)” है। बोर्ड परीक्षा में इस अध्याय से तंत्रिका तंत्र (न्यूरॉन की संरचना, सिनैप्स, प्रतिवर्ती चाप), मानव मस्तिष्क के विभिन्न भाग (प्रमस्तिष्क, अनुमस्तिष्क, मेडुला) और उनके कार्य, पादप हार्मोन (ऑक्सिन, जिबरेलिन, साइटोकाइनिन, एब्सिसिक अम्ल), तथा मानव अंतःस्रावी ग्रंथियों (थायरॉयड, पीयूष, अग्न्याशय, एड्रिनल) व उनसे निकलने वाले हार्मोन से जुड़े वस्तुनिष्ठ प्रश्न बहुतायत में पूछे जाते हैं।

📢 बिहार बोर्ड की सभी ताज़ा अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें:

🟢 Join WhatsApp Group

हार्मोन के कार्यों और तंत्रिका आवेग के संचरण से जुड़े प्रश्नों में छात्र अक्सर उलझ जाते हैं, इसलिए इस अध्याय का सटीक अभ्यास परीक्षा में बेहतरीन अंक दिलाने में मदद करता है। छात्रों के त्वरित और प्रभावी रिवीजन के लिए नीचे इस अध्याय के Top 50 VVI Objective Questions सही उत्तर और विस्तृत व्याख्या (Explanation) के साथ संकलित किए गए हैं, जो पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों और नए पैटर्न पर आधारित हैं।


1. मेरुरज्जु निकलता है ( BSEB , 2019 )

(A). पॉन्स से

(B). प्रमस्तिष्क से

(C). मेडुला से

(D). अनुमस्तिष्क से

 2. फल पकाने वाला हॉर्मोन है ( BSEB , 2023 )

(A). ऑक्सीन

(B). एथिलीन

(C). साइटोकाइनिन

(D). जिबरेलिन

 3. इंसुलिन की कमी से होता है- ( BSEB , 2013, 2015 , 2016 )

(A). घेघा

(B). बौनापन

(C). मधुमेह

(D). इनमें से कोई नहीं

 4. पादप हॉर्मोन का एक उदाहरण है ( BSEB , 2024 )

(A). TSH

(B). ACTH

(C). IAA

(D). ACH

 5. मस्तिष्क का कौन-सा भाग शरीर की स्थिति तथा संतुलन का अनुरक्षण करता है? ( BSEB , 2018A, 2022)

(A). अग्र मस्तिष्क

(B). अनुमस्तिष्क

(C). मध्य मस्तिष्क

(D). इनमें से सभी

 6. मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है- ( BSEB , 2022 )

(A). अग्न्याशय

(B). यकृत (Liver)

(C). एड्रीनल

(D). अण्डाशय

 7. दो तंत्रिका कोशिका के मध्य खाली स्थान को कहते हैं- (BSEB , 2012, 2017 2018 )

(A). द्रुमिका

(B). एक्सॉन

(C). सिनेप्स

(D). आवेग

 8. अवटुग्रंथि (थायरॉयड ग्रंथि) को थायरॉक्सिन हॉर्मोन बनाने के लिए क्या आवश्यक है? ( BSEB , 2018)

(A). आयोडीन

(B). सोडियम

(C). क्लोरीन

(D). फॉस्फोरस

 9. किसे रासायनिक दूत कहा जाता है? ( BSEB , 2020, 2022)

(A). उद्दीपक

(B). हॉर्मोन

(C). पाचक रस

(D). आवेग

 10. पादप हार्मोन कहलाते हैं ( BSEB , 2025 )

(A). फेरोमोन

(B). फाइटोहॉर्मोन

(C). एंजाइम

(D). इनमें से कोई नहीं

 11. मनुष्य में कपाल तंत्रिकाओं की संख्या होती है (BSEB , 2023)

(A). 31 जोड़ी

(B). 24 जोड़ी

(C). 12 जोड़ी

(D). 10 जोड़ी

 12. कौन-सा पादप हॉर्मोन पत्तियों के मुरझाने के लिए उत्तरदायी है? ( BSEB , 2024, 2017, 2018 )

(A). ऑक्सीन

(B). साइटोकाइनिन

(C). एब्सिसिक अम्ल

(D). जिबरेलिन

 13. लैटेक्स सामान्यतः कहाँ पाया जाता है? ( BSEB , 2022)

(A). पीपल में

(B). पीला कनेर में

(C). बरगद में

(D). इनमें से सभी

 14. निम्न में से कौन-सा अंग संवेदीग्राही नहीं है? (BSEB , 2019)

(A). आँख

(B). कान

(C). नाक

(D). दिमाग

 15. प्रकाश की ओर प्ररोह की गति है ( BSEB , 2023 )

(A). जलानुवर्तन

(B). प्रकाशानुवर्तन

(C). गुरुत्वानुवर्तन

(D). रसायनानुवर्तन

 16. दो न्यूरॉनों के संपर्क बिन्दु को क्या कहते हैं? ( BSEB , 2019 )

(A). सिनेप्स

(B). लिगामेंट

(C). मैनिंजस

(D). एक्सॉन

 17. कौन अंतःस्रावी और बाह्यस्रावी ग्रंथि जैसा एक साथ कार्य नहीं करता है? ( BSEB, 2019 )

(A). अग्न्याशय

(B). पीयूष ग्रंथि

(C). अंडाशय

(D). वृषण

 18. निम्न में से कौन पिट्यूटरी ग्रंथि से निकलने वाला हॉर्मोन है? (BSEB, 2020 )

(A). थायरॉक्सीन

(B). इंसुलिन

(C). एंड्रोजन

(D). वृद्धि हॉर्मोन

 19. जड़ का अधोगामी वृद्धि है- ( BSEB, 2018 )

(A). प्रकाशानुवर्तन

(B). गुरुत्वानुवर्तन

(C). जलानुवर्तन

(D). रसायनानुवर्तन

 20. किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन का कारण है- ( BSEB, 2024, 2021, 2022 )

(A). थायरॉक्सीन

(B). टेस्टोस्टेरोन

(C). एस्ट्रोजन

(D). (B) और (C) दोनों

 21. मानव मस्तिष्क का औसत भार है (BSEB, 2021)

(A). 1 kg

(B). 1.4 kg

(C). 2 kg

(D). इनमें से कोई नहीं

 22. मेरुरज्जु के आघात से क्या हो सकता है? ( BSEB, 2025)

(A). घेघा

(B). बौनापन

(C). लकवा

(D). मधुमेह

 23. थाइरॉक्सिन हॉर्मोन के संश्लेषण में किसका होना आवश्यक है? (BSEB, 2023 )

(A). आयोडीन

(B). क्लोरीन

(C). मैंगनीज

(D). आयरन

 24. पादपों में पाया जाने वाला वृद्धि हॉर्मोन निम्न में से कौन-सा है? ( BSEB, 2019 )

(A). एड्रीनेलिन

(B). जिब्बरेलिन

(C). इंसुलिन

(D). थाइरॉक्सिन

 25. तंत्रिका तंत्र की संरचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई को कहते हैं ( BSEB, 2020, 2022 )

(A). नेफ्रॉन

(B). न्यूरॉन

(C). डेन्ड्राईट

(D). साइटॉन

 26. सबसे छोटी अंतःस्रावी ग्रंथि है ( BSEB, 2024 )

(A). एड्रिनल

(B). थाइरॉइड

(C). पीनियल

(D). इनमें से कोई नहीं

 27. मस्तिष्क का कौन-सा भाग में गंध पहचानने का केंद्र है? ( BSEB, 2023 )

(A). मध्य-मस्तिष्क

(B). अग्र-मस्तिष्क

(C). पश्च-मस्तिष्क

(D). इनमें से कोई नहीं

 28. वह हॉर्मोन जो पौधों में कोशिका विभाजन को रोकता है, कहलाता है ( BSEB,2025 )

(A). ऑक्जीन

(B). ऐबसिसिक एसिड

(C). एथिलीन

(D). साइटोकाइनिन

 29. घेघा रोग पनपता है ( BSEB, 2023)

(A). मोटापा से

(B). चीनी की कमी से

(C). रक्त की कमी से

(D). आयोडीन की कमी से

 30. कॉर्पस ल्यूटियम से स्रावित हॉर्मोन है ( BSEB, 2022)

(A). प्रोजेस्टेरॉन

(B). एंड्रोजेन

(C). एस्ट्रोजेन

(D). टेस्टोस्टेरोन

 31. एंड्रोजेन है ( BSEB, 2021)

(A). नर हॉर्मोन

(B). मादा हॉर्मोन

(C). पाचक रस

(D). एंजाइम

 32. मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग है ( BSEB, 2025 )

(A). सेरीबेलम

(B). मध्य मस्तिष्क

(C). सेरीब्रम

(D). इनमें से कोई नहीं

 33. निम्नलिखित में से कौन-सी अनैच्छिक क्रिया नहीं है? (BSEB, 2018)

(A). वमन

(B). लार आना

(C). चबाना

(D). हृदय का धड़कना

 34. निम्नलिखित में कौन गुरुत्वानुवर्तन का उदाहरण है? ( BSEB, 2023 )

(A). फल की वृद्धि

(B). जड़ की वृद्धि

(C). फूल की वृद्धि

(D). इनमें से कोई नहीं

 35. रक्त में शर्करा का स्तर नियंत्रित करता है? (BSEB, 2024, 2021)

(A). रिलैक्सिन

(B). एस्ट्रोजेन

(C). इंसुलिन

(D). प्रोजेस्टेरोन

 36. शरीर का संतुलन बनाए रखता है। (BSEB, 2024, 2021 )

(A). सेरीबेलम

(B). क्रेनियम

(C). मस्तिष्क स्टेम

(D). सेरीब्रम

 37. पादप हॉर्मोन ‘साइटोकाइनिन’ सहायक है- ( BSEB, 2018 )

(A). प्ररोह के अग्रभाग की लंबाई में वृद्धि के लिए

(B). तने की वृद्धि के लिए

(C). पादप का प्रकाश की ओर मुड़ने के लिए

(D). इनमें से सभी

 38. मस्तिष्क उत्तरदायी है- ( BSEB, 2017, 2022 )

(A). सोचने के लिए

(B). हृदय स्पंदन

(C). शारीरिक संतुलन

(D). सभी

 39. टेस्टोस्टेरोन स्रावित होता है- ( BSEB, 2025, 2021)

(A). वृक्क से

(B). अंडाशय से

(C). वृषण से

(D). थाइरॉइड ग्रंथि से

 40. निम्नलिखित में कौन पादप हॉर्मोन नहीं है? (BSEB, 2021, 2023 )

(A). एथिलीन

(B). साइटोकाइनीन

(C). ऑक्सीटोसिन

(D). ऑक्सीन

 41. बीजांड की ओर परागनलिका की वृद्धि का कारण होता है- (BSEB, 2021 )

(A). केमोट्रॉपिज्म

(B). हाइड्रोट्रॉपिज्म

(C). गुरुत्वानुवर्तन

(D). फोटोट्रॉपिज्म

 42. इनमें से कौन अंतःस्रावी ग्रंथि नहीं है? (BSEB, 2019)

(A). पिट्यूटरी

(B). थायरॉयड

(C). वृषण

(D). यकृत

 43. सिनैप्टिक नॉब्स पाया जाता है (BSEB, 2024 )

(A). न्यूरॉन में

(B). वृक्क में

(C). मस्तिष्क में

(D). अंडाशय में

 44. किससे बचने के लिए आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग की सलाह दी जाती है? ( BSEB, 2023)

(A). मधुमेह

(B). उच्च रक्त चाप

(C). घेघा

(D). इनमें से कोई नहीं

45. निम्नलिखित में कौन पुरुष हॉर्मोन है? ( BSEB, 2025, 2016, 2021)

(A). एड्रिनैलिन

(B). टेस्टोस्टेरॉन

(C). एस्ट्रोजेन

(D). इंसुलिन

 46. पादप हॉर्मोन का उदाहरण है- ( BSEB, 2016)

(A). ऑक्सीन

(B). पेप्सीन

(C). एंड्रीनल

(D). टेस्टोस्टेरॉन

 47. मानव शरीर में सबसे लम्बी कोशिका कौन-सी है? (BSEB, 2024)

(A). मांसपेशियाँ

(B). रक्त कोशिका

(C). तंत्रिका कोशिका

(D). हृदय कोशिका

 48. निम्नलिखित में किसे बर्थ हॉर्मोन कहा जाता है? ( BSEB, 2022)

(A). ऑक्सीटोसिन

(B). टाइरोसिन

(C). थाइरोट्रॉपिन

(D). इंसुलिन

 49. अग्न्याशय से कौन-सा हॉर्मोन स्रावित होता है? ( BSEB, 2024)

(A). इंसुलिन

(B). एपिनेफ्रीन

(C). टेस्टोस्टेरोन

(D). नॉरएपिनेफ्रीन

 50. पॉन्स, मेडुला और अनुमस्तिष्क ( BSEB, 2018)

(A). अग्रमस्तिष्क का हिस्सा है

(B). मध्य मस्तिष्क का हिस्सा है

(C). पश्च मस्तिष्क का हिस्सा है

(D). प्रमस्तिष्क का हिस्सा है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top